शर्मनाक: 5वीं की छात्रा से 50 वर्षीय शिक्षक ने की दरिंदगी, अब शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

Edited By Ramanjot,Updated: 03 Sep, 2026 12:06 PM

ballia teacher suspended over allegations of harassing a class 5 student

छात्रा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शिक्षक राय उसका उत्पीड़न करने के साथ ही उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था। अन्य छात्र और छात्राओं ने भी इस शिकायत को सही बताया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के एक सरकारी कंपोजिट स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा के उत्पीड़न और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में 50 वर्षीय शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसन्तपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक मनोज राय को बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी ने गत एक सितंबर को अपनी रिपोर्ट दी, जिसमें राय पर पांचवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गलत और आपत्तिजनक हरकत का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। 

छात्रा ने अपने बयान में आरोप लगाया कि शिक्षक राय उसका उत्पीड़न करने के साथ ही उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करता था। अन्य छात्र और छात्राओं ने भी इस शिकायत को सही बताया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिक्षक राय के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की जाएगी। सिकंदरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!