हरियाणवी गायक अंकित बालियान की ह/त्या: जिम के बाहर बरसाईं 18 गोलियां, Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 27 Aug, 2026 10:26 AM

muzaffarnagar news haryanvi singer ankit baliyan shot in shamli

यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बीते बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वारदात को लेकर राज्य की...

Muzaffarnagar News: यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बीते बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वारदात को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का पूरा जाट समुदाय इसे खुद पर प्रहार मानकर आक्रोशित है।

सपा प्रमुख ने बालियान की हत्या को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति शून्य पर पहुंच गई है।उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शामली के शहर कोतवाली इलाके में शाम को हरियाणवी गायक अंकित बालियान जब जिम से बाहर निकले, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- 'तुझसे जूता साफ करवाऊंगी...' डिलीवरी बॉय को टोकने पर गार्ड्स से भिड़ी महिला, VIDEO VIRAL

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बालियान आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से तत्काल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, और न ही यह स्पष्ट हो सका कि क्या यह उनकी हत्या की वजह हो सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर 2 मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। हरियाणवी गायक अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में नजर आते थे। उनके कई वीडियो में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल दिखाया गया था।

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देर रात 'एक्स' पर कहा, कि उप्र की कानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। यादव ने इसी पोस्ट में आगे कहा कि मृतक की दुखी मां के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है। जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी मांग बुलंद की है। उत्तर प्रदेश का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किए जाने की मांग उठ रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!