सड़क से पशु उठाकर जंगल में किया वध, मांस बेचकर बांटे पैसे... पुलिस ने एनकाउंटर में दबोचा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 08:16 AM

needing money he caught an animal from road and then slaughtered it in forest

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पैसों की तंगी पूरी करने के लिए सड़क पर घूम रहे एक आवारा गौवंशीय पशु का वध कर दिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मांस देहरादून ले जाकर बेच दिया और...

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां नजीबाबाद थाना क्षेत्र में पैसों की तंगी पूरी करने के लिए सड़क पर घूम रहे एक आवारा गौवंशीय पशु का वध कर दिया गया। आरोपियों ने कथित तौर पर उसका मांस देहरादून ले जाकर बेच दिया और आपस में पैसे बांट लिए। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके 2 साथी पहले ही गिरफ्तार होकर सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला 31 अगस्त का है, जब नजीबाबाद के ग्राम मौज्जमपुर तुलसी स्थित एक बाग में पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं (3/5/8) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान पुलिस को पुख्ता सुराग मिले, जिसके आधार पर इदरीश (निवासी कोतवाली देहात) और शहनवाज (निवासी नजीबाबाद) को 5 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मुजम्मिल (निवासी मंडावर) सहित कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा: 4 की दर्दनाक मौ/त, चीख-पुकार से दहला इलाका

पूछताछ के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने 30 और 31 अगस्त की रात सड़क से एक आवारा पशु को पकड़ा था। वे उसे मौजमपुर तुलसीगढ़ी के जंगल में ले गए, जहां उसका वध किया गया। इसके बाद मांस को वाहन में भरकर देहरादून ले जाकर बेच दिया गया और रकम आपस में बांट ली गई।

बताया जा रहा है कि 6 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी मुजम्मिल अपने साथियों के साथ बाइक से किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में मालन नदी के पास से गुजरने वाला है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मुजम्मिल के बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।

ये भी पढ़ें:- 'P से प्रभारी, P से PAGAL...' तावड़े के PDA तंज पर Akhilesh Yadav का बड़ा पलटवार

मुजम्मिल के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक और वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण (छुरी, चापड़ और रस्सा) बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के इस मामले में भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में अलग से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। साथ ही, देहरादून में मांस खरीदने वाले नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के रोल की भी गहराई से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!