Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Nov, 2025 12:37 PM

Agra News: ताजनगरी आगरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक भाभी ने कमरे में बुलाकर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया...
Agra News: ताजनगरी आगरा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक भाभी ने कमरे में बुलाकर अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद वो चीखने-चिल्लाने लगा। जानकारी होने पर परिवार वालों ने उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। एम्स दिल्ली में उपचार हुआ।
चिकित्सकों ने जोडा प्राइवेट पार्ट
यह मामला आगरा के बरहन का है। यहां के रहने वाले युवक योगेश का उसकी भाभी ने प्राइवेट पार्ट काट दिया था। योगेश का अभी एम्स में उपचार हो रहा है। उसका प्राइवेट पार्ट चिकित्सकों ने जोड़ दिया है। लेकिन वह जुड़ा रहेगा या नहीं यह तो छुट्टी होने के बाद पता चलेगा। पुलिस उसी आधार पर कर्रवाई करेगी।
परिजनों ने लगाए आरोप
बताया जा रहा है कि योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर वो अपने घर आया था।दिवाली पर उसने परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिवार वालों ने बताया कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।
भाभी ने क्यों दिया वारदात को अंजाम
योगेश कुमार की दूसरी भाभी ने अपनी देवरानी पर आरोप लगाते हुए,उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। जेठानी ने तहरीर में लिखा था कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवार वालों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी थी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया। अब युवक को छुट्टी मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।