गोण्डा में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मनकापुर- बभनान मार्ग पर लगाया जाम

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Aug, 2022 08:50 PM

sensation after the body of a 25 year old youth was found in gonda

उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते पुलिस के ढिलमुल रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया और मनकापुर -बभनान मार्ग जाम कर जमकर नारेबाजी की। फिलहाल मौके...

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते पुलिस के ढिलमुल रवैये के विरोध में प्रदर्शन किया और मनकापुर -बभनान मार्ग जाम कर जमकर नारेबाजी की। फिलहाल मौके पर सीओ दलबल संग पहुंचकर क्रुद्ध भीड़ को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे है।      

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरैचा गांव निवासी सनोज (25) का आज सुबह गडरही गांव में एक खेत में शव मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृत्यु का कारण जानने के लिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!