मोनालिसा को ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा करेंगे धर्म परिवर्तन! जेल से बाहर आते ही वीडियो किया शेयर; वसीम रिजवी पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Jun, 2025 10:00 PM

sanoj mishra who gave a break to monalisa will convert to another religion

महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा जेल से रिहा हो चुके हैं। उन पर एक लड़की से रेप का आरोप लगा था। लगभग 2 महीने अंदर रहने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी हैं। अब रिहा होते ही सनोज...

Prayagraj News, (सैय्यद आकिब रजा): महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में ब्रेक देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा जेल से रिहा हो चुके हैं। उन पर एक लड़की से रेप का आरोप लगा था। लगभग 2 महीने अंदर रहने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी हैं। अब रिहा होते ही सनोज मिश्रा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने धमकी देते हुए वीडियो शेयर कर कहा कि, ‘मुझे झूठे आरोप में फंसाने वाले आरोपी वसीम रिजवी और उनके साथियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो परिवार के साथ अयोध्या जाकर इस्लाम धर्म ग्रहण कर लेंगे। मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे साथ जो गलत हुआ है उसपर मुझे सरकार की मदद चाहिए।‘
PunjabKesari
वसीम रिजवी ने ही उन्हें साजिश के तहत फंसाया और जेल भिजवाया
बता दें कि सनोज मिश्रा का रिहाई के बाद वसीम रिजवी पर गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख और एक वीडियो शेयर करते हुए वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखा, “वसीम रिजवी नाम का एक व्यक्ति है जो धर्म परिवर्तन कर, लोगों के साथ छल कर रहा है। अब मैंने उसके आरोपों का पर्दाफाश करना शुरू कर दिया है। उसी के बाद से वह मुझे बदनाम करने की भी कोशिश कर रहा है।” वसीम रिजवी ने ही उन्हें साजिश के तहत फंसाया और जेल भिजवाया।

झूठे बलात्कार केस में फंसा कर जेल भेजा गया
सनोज मिश्रा ने आगे कहा कि, पिछले दिनों मुझे साजिश के तहत झूठे बलात्कार केस में फंसा कर जेल भेजा गया। वसीम रिजवी नाम का एक शख्स है जो चोला बदलकर खुद को जितेंद्र नारायण त्यागी कहता है वह लगातार मेरे खिलाफ साजिश करता रहा है। मुझे आशंका थी कि ऐसा ही कुछ करने वाला है। पहले वसीम रिजवी समाजवादी पार्टी का नेता था। उस पर बहुत सारे बलात्कार और घोटाले जैसे संगीन आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। जब उसने देखा कि सपा की सरकार जा रही है और राष्ट्रवादी सरकार आ रही है, तो राम नाम का चोला ओढ़कर सनातन धर्म अपना लिया। अपना नाम भी बदलकर जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया। इसने मेरे साथ भी फ्रॉड किया है। इसका केस चल रहा है।
PunjabKesari
वसीम रिजवी को गिरफ्तार किया जाए... मुझे इंसाफ मिल सके
उन्होंने आगे कहा, ”वसीम रिजवी ने पैसों का लालच देकर मेरी एक सहायक निर्देशिका को भड़का दिया और मुझ पर दुष्कर्म के झूठे आरोप लगवाए। हालांकि, मैंने कानून का पालन किया और जेल भी गया। इसके बाद शिकायत वापस ले ली गई और मुझे रिहा कर दिया गया।” अब मैं चाहता हूं कि वसीम रिजवी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए, जिसने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं और मुझे इंसाफ मिल सके।

मोनालिसा को फिल्म में मौका देकर चर्चा में आए थे सनोज
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म निर्देशक सनोज कुमार मिश्रा पर चल रहे दुष्कर्म मामले पर उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दी है। बता दें कि डायरेक्टर सनोज कुमार मिश्रा वहीं हैं जो कुंभ मेले में वायरल हुई माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा को फिल्म में मौका देकर चर्चा में आए थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!