खुलासा: चचेरी बहन की अस्मत लूटना चाहता था भाई, नाकाम होने पर की थी हत्या, गिरफ्तार

Edited By Umakant yadav,Updated: 13 Feb, 2021 07:03 PM

revealed brother wanted to rob cousin s sister murdered for failing arrested

उत्तर प्रदेश में औरैया जिले में 6 फरवरी को थाना बिधूना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर भानू में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके गले पर निशान होने के चलते मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर घटना की गहनता...

औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के बिधूना क्षेत्र में आठ दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोरी की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके चचेर भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने शनिवार को यहां घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 06 फरवरी को थाना बिधूना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर भानू में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उसके गले पर निशान होने के चलते मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर घटना की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि किशोरी का 17 वर्षीय चचेरा भाई राजेश उस पर गलत नियत रखता था, जिसके चलते वह किशोरी के साथ अपचार करने का प्रयास करता रहता था।       

उन्होंने बताया कि शनिवार को किशोरी के माता-पिता खेत पर चले गए थे। उसी बीच आरोपी मौका पाकर किशोरी के घर में छत के रास्ते उसके कमरे में घुसा और दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर उसने गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका दिया था, जिससे घटना आत्महत्या लगे। पुलिस ने अपचारी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!