Edited By Anil Kapoor,Updated: 09 Dec, 2025 12:15 PM

Noida News: नोएडा में इस बार ना कोई लग्जरी कार चर्चा में है, ना कोई सेलिब्रिटी—बल्कि सुर्खियों में है एक गाड़ी का नंबर, जिसके लिए 27 लाख 50 हजार रुपए की रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। नया VIP नंबर UP16FH 0001 एक प्राइवेट कंपनी ने खरीद लिया, वो भी भारी...
Noida News: नोएडा में इस बार ना कोई लग्जरी कार चर्चा में है, ना कोई सेलिब्रिटी—बल्कि सुर्खियों में है एक गाड़ी का नंबर, जिसके लिए 27 लाख 50 हजार रुपए की रिकॉर्डतोड़ बोली लगी। नया VIP नंबर UP16FH 0001 एक प्राइवेट कंपनी ने खरीद लिया, वो भी भारी मुकाबले को पछाड़कर।
क्यों इतना खास है 0001 नंबर?
आरटीओ अधिकारियों के मुताबिक, '0001' नंबर हमेशा से एक स्टेटस सिंबल माना जाता है।
– यह नंबर प्रतिष्ठा दिखाता है
– बिजनेस कम्युनिटी में इसका खास महत्व है
– बड़ा शहर हो तो यह पहचान का हिस्सा बन जाता है
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई जैसे बड़े शहरों में वीआईपी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लोग महंगी गाड़ियों से भी ज्यादा महंगे नंबरों पर पैसा खर्च करने लगे हैं।
नीलामी में टूटा रिकॉर्ड
गौतमबुद्धनगर आरटीओ ने नई प्राइवेट सीरीज़ UP16FH की नीलामी शुरू की। जैसे ही नंबर 0001 बोली के लिए खुला, बोली लगाना और रोमांचक हो गया। कई दावेदार मैदान में थे, लेकिन आखिरकार बोली रुकी: ₹27,50,000 पर! सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी थी—M/S AVIORION PRIVATE LIMITED...... नीलामी में हिस्सा लेने के लिए कंपनी ने पहले ₹33,333 जमा किए थे। बोली जीतने के बाद कंपनी ने बाकी राशि ₹27,16,667 भी तय समय में ऑनलाइन जमा कर दी। इसके बाद नंबर आधिकारिक तौर पर आवंटित कर दिया गया। आरटीओ विभाग के मुताबिक, नोएडा में 0001 नंबर के लिए यह अब तक की सबसे महंगी बोली है।
इन नंबरों की हमेशा रहती है सबसे ज्यादा डिमांड
0001
0007
7777
9999
1111
0786
ये नंबर वाहन मालिकों के लिए 'प्रेस्टिज’' बन चुके हैं।
आरटीओ विभाग खुश – बड़ी उपलब्धि
नोएडा आरटीओ का कहना है कि पूरी नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से हुई। किसी तरह का मानवीय हस्तक्षेप नहीं था। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे महंगे नंबरों की नीलामी यह भी दिखाती है कि नोएडा का वाहन बाजार कितना मजबूत है और यहां VIP कल्चर कितना बढ़ चुका है।
किस गाड़ी पर लगेगा यह 27.50 लाख वाला नंबर?
आरटीओ ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार नंबर एक नई लक्जरी कार के लिए खरीदा गया है। संभावना है कि यह नंबर लगेगा इनमें से किसी कार पर—मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, ऑडी, रेंज रोवर लैंड क्रूज़र यानी कार खुद करोड़ों की और नंबर 27 लाख का!