Ram Mandir: विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा राम मंदिर, दिखेगी पूरे भारत की संस्कृति की झलक

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jun, 2023 12:17 PM

ram mandir ram temple will be

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस साल दिसंबर तक मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा। जब यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का तीसरा...

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश की राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस साल दिसंबर तक मंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो जाएगा। जब यह मंदिर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा तो यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा। फिलहाल दुनिया में 2 सबसे बड़े मंदिर है और तीसरा मंदिर राम मंदिर होगा।

PunjabKesari

बता दें कि रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और जनवरी में मकर संक्रांति के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। राम मंदिर के भूतल का निर्माण कार्य समाप्त करने के लिए 31 दिसंबर की समय सीमा तय की गई है। राम मंदिर की खास बात ये हैं कि इस मंदिर निर्माण में भारत के सभी राज्यों का कुछ ना कुछ योगदान रहेगा। मंदिर का दरवाजा हैदराबाद और तमिलनाडु के कारीगर तैयार करेंगे। महाराष्ट्र से इसके लिए लकड़ी बनाई गई है। कर्नाटक और राजस्थान के पत्थरों से रामलला की मूर्ति बनाई जा रही है। फिलहाल मंदिर के खंभों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। इस राम मंदिर के धागे में पूरे भारत को पिरोया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः UP Weather Today: यूपी के 21 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, IMD ने वज्रपात की भी जताई संभावना

PunjabKesari

विश्व हिंदू परिषद ने देश के 1000 बड़े मंदिरों की सूची तैयार की है। जहां पर राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग और विशेष पूजा का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राम मंदिर के निर्माण कार्य में आर्थिक सहायता देने वाले लोगों को भी जोड़ा जाएगा। देशभर की पवित्र नदियों और पवित्र कुंडों से जल लाया जाएगा जिससे रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए शामिल होने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। इस पूरे कार्यक्रम की तैयारियों भी शुरू कर दी गई है। इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाया जाएगा।            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!