परिवार समेत अयोध्या पहुंचे गौतम अदाणी, राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Apr, 2026 04:33 PM

gautam adani and his family reached ayodhya

अयोध्या: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती समारोह के दिन अपने परिवार के साथ यहां राम मंदिर में भगवान राम की...

अयोध्या: अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती समारोह के दिन अपने परिवार के साथ यहां राम मंदिर में भगवान राम की प्रार्थना की। गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी थे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि अदाणी परिवार ने मंदिर में पवित्र अनुष्ठानों में भाग लिया और प्रार्थना की। 

एक्स पर किया ये पोस्ट  
गौतम अदाणी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आज अयोध्या में हमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।'' उन्होंने कहा,''श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है। उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।''
PunjabKesari
अदाणी ने कहा,''हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!