अयोध्या की इन छह 'उप-मंदिरों' पर धर्म ध्वजा फहराने की तैयारी, हनुमान जयंती पर होगा कार्यक्रम

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Mar, 2026 06:43 PM

preparations are underway to hoist the religious flag at these six  sub temples

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर और राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद अन्य मुख्य मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराये जाने के बाद बाकी बचे छह 'उप-मंदिरों' में भी ऐसी ही रस्में निभाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर और राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद अन्य मुख्य मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराये जाने के बाद बाकी बचे छह 'उप-मंदिरों' में भी ऐसी ही रस्में निभाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को हुई एक बैठक के बाद बताया कि जिन मंदिरों में ध्वज फहराया जाएगा, उनमें सूर्य, भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान को समर्पित मंदिर शामिल हैं।

 उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म आगामी दो अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर की जाएगी। राय ने बताया कि बाकी पांच उप-मंदिरों के लिए रस्में 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च को आठ दिनों तक अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ये कार्यक्रम बिना किसी बड़ी जनसभा के आयोजित किए जाएंगे और इनमें शामिल होने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। 

राय ने बताया कि हर रस्म में लगभग 50 संत और करीब 200 लोग शामिल होंगे, जिनमें इस परियोजना से जुड़े इंजीनियर और मजदूर भी शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि मुख्य शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी की थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!