राहुल गांधी को है हार का शतक लगाने की जल्दी: केशव प्रसाद मौर्य

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Apr, 2026 02:46 PM

rahul gandhi is in a hurry to score a century of defeats

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें अपनी हार का शतक लगाने की...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें अपनी हार का शतक लगाने की जल्दबाजी है, असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत उनकी इस ख्वाहिश जरूर पूरा करेगी। गांधी द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गयी है। 

'राहुल गांधी को अपनी हार का शतक लगाने की जल्दबाजी है'
केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर कहा कि असम के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पर ओछी टिप्पणी कर राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि उनका सांसद के तौर पर पांच बार और एक बार लोकसभा में विपक्ष के नेता का अनुभव कुंठा से लबालब है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की तो छोड़िए, गांधी संवैधानिक पद पर बैठे किसी जिम्मेदार व्यक्ति को भी किसी क्षण अपमानित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे यह नहीं जानते कि हिमंता बिस्वा सरमा पर उनकी ओछी टिप्पणी समूचे उत्तर-पूर्वी राज्यों का अपमान है। राहुल गांधी को अपनी हार का शतक लगाने की जल्दबाजी है, असम में भाजपा की जीत उनकी ख्वाहिश जरूर पूरा करेगी। 

'अभी वह चाहे जितनी डींगें मार लें...'
गौरतलब है कि एक दिन पहले बोकाजान विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार रतन इंगती के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने सरमा को भारत का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री' बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरमा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मिलकर राज्य में‘लैंड एटीएम' चला रहे हैं और आम लोगों से जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा हैं और उनका परिवार भी भ्रष्टाचार के मामले में पहले नंबर पर है। कांग्रेस सरकार उनके खिलाफ कारर्वाई करेगी। अभी वह चाहे जितनी डींगें मार लें, उसके बाद वह पूरी तरह चुप हो जाएंगे।'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!