प्रियंका गांधी वाड्रा अब 7 मार्च को आएंगी मेरठ, किसान महापंचायत को करेंगी संबोधित

Edited By Umakant yadav,Updated: 02 Mar, 2021 01:52 PM

priyankavadra will now come to meerut on march 7 farmers mahapanchayat

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाड्रा  का छह मार्च को यहां आने का...

मेरठ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाड्रा  का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है। प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।''

वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।'' 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!