दबिश के दौरान पुलिस ने मारी महिला को गोली, पूरे थाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Edited By Ramkesh,Updated: 15 May, 2022 06:58 PM

police shot the woman during the raid against the entire police station

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इस्लामनगर कोड़रा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने दबिश के दौरान विरोध कर रही एक महिला को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में रविवार को सिद्धार्थ...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के इस्लामनगर कोड़रा गांव में एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल एक पुलिसकर्मी ने दबिश के दौरान विरोध कर रही एक महिला को कथित रूप से गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में रविवार को सिद्धार्थ नगर कोतवाली के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मृत महिला के परिजन का आरोप है कि शनिवार शाम पुलिस का एक दल इस्लामनगर कोड़रा गांव में अकबर अली नामक व्यक्ति के घर में दाखिल हुआ और दो दिन पहले मुंबई से आए उसके बेटे अब्दुल रहमान को अपने साथ जबरन ले जाने की कोशिश की।

आरोप है कि जब अब्दुल रहमान की मां रोशनी (55) ने पुलिसकर्मियों को ऐसा करने से रोका तो एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से उन्हें गोली मार दी । इस घटना के बाद पुलिस की पूरी टीम मौके से चली गयी । घटना के बाद रोशनी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में सिद्धार्थ नगर थाने के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा उसे कतई बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि गांव में अपराधी किस्म के चार व्यक्ति हैं और उनके द्वारा हत्या की योजना बनाए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव में छापामार कार्यवाही की थी। इसी के तहत अकबर अली के घर दबिश दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!