कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर मार डाला, फिर भोरे में भरा...5 लोगों पर मुकदमा

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2026 04:10 PM

a pet dog that entered a cemetery was beaten to death with sticks

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान में घुसे एक पालतू कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के तेली बजरिया निवासी भूपेंद्र शर्मा का पालतू कुत्ता रस्सी से छूटकर कब्रिस्तान में चला गया था। 

पीट-पीटकर कुत्ते को बोरी में भरा 
वहां पहले से मौजूद पांच लोगों ने कुत्ते को घेर लिया और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे एक बोरी में बंद कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में कुत्ता जान बचाने के लिए एक चारपाई के नीचे छिप गया था, लेकिन आरोपियों ने उसे वहां से खींचकर फिर से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से आरोपी कुत्ते को बोरी में डालकर वहां से ले गए।              

मामला दर्ज कर जांच शुरू 
पुलिस ने जीव सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक पियूष पाण्डेय की तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!