Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jun, 2025 01:10 PM

UP News: निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में गुंडई का मामला सामने आया है। यहां पर एक यात्री की जमकर पिटाई की गई, जिससे वो यात्री अधमरा हो गया। बताया जा रहा है कि झांसी स्टेशन...
UP News: निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में गुंडई का मामला सामने आया है। यहां पर एक यात्री की जमकर पिटाई की गई, जिससे वो यात्री अधमरा हो गया। बताया जा रहा है कि झांसी स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद करीब 8 लोगों ने कोच में घुसे और एक यात्री की जमकर पिटाई की। आरोप है कि बबीना के भाजपा विधायक के समर्थकों ने उस यात्री की पिटाई की है।
जानिए पूरा मामला
बता दें कि निजामुद्दीन से भोपाल जा रही वंदे भारत के एग्जिक्यूटिव क्लास में यात्रा के दौरान सीट बदलने को लेकर बबीना के भाजपा विधायक और एक यात्री राजप्रकाश (50) जो कि भोपाल जा रहे थे, दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद झांसी स्टेशन पर ट्रेन के आने के बाद करीब 8 लोगों ने कोच घुस गए और राजप्रकाश को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस मारपीट का आरोप भाजपा विधायक के समर्थकों पर लगा है। भाजपा विधायक ने भी जीआरपी थाने में तहरीर दी गई है और उन्होंने मारपीट से भी इनकार किया है।
सीट बदलने के लिए कहा तो करने लगे झगड़ा
शिकायत में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस के एग्जीक्यूटिव क्लास के कोच ई-2 में यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट 8 नंबर थी, जबकि उनकी पत्नी और बेटे की सीट 50 और 51 थी। विधायक कहा कि उसने सीट नंबर 49 और 52 पर बैठे एक यात्री को अपनी सीट पर आकर बैठने के लिए कहा ताकि वो अपने परिवार के साथ बैठ सके। बताया कि वो यात्री आपत्तिजनक स्थिति में पैर फैलाकर बैठे थे और भोजन कर रहे थे।
यात्री ने अशोभनीय भाषा का किया इस्तेमाल
विधायक ने बताया कि जब उसने उस यात्री को सीट बदलने के लिए कहा तो उसने उससे बहस करनी शुरु कर दी। वो अशोभनीय भाषा का भी इस्तेमाल करने लगा। जब उसके गनर ने रोका तो यात्री ने उसे वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। स्थिति को शांत करने के लिए विधायक कुछ समय के लिए कोच की गैलरी में चले गए। दोनों यात्रियों को लगा कि वह फोन पर उनकी शिकायत कर रहे हैं। इसके बाद दोनों यात्री बाहर आकर उनसे बहस करने लगे।
यात्री के साथ की मारपीट
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने इस घटना को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगया कि सीट नंबर 50 पर बैठे एक यात्री के साथ बाहर से आए सात-आठ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। इसमें यात्री के घायल होने की बात कही गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।