मौत की झूठी कहानी! मोतिहारी में पति जेल में, पत्नी नोएडा में नए प्रेमी संग जिंदा मिली — मच गया हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Dec, 2025 01:55 PM

noida news husband in jail wife found alive with new lover in noida

Noida News: बिहार के मोतिहारी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसका पति पिछले 4 महीने से जेल में बंद है, वह महिला नोएडा में जिंदा मिली है और वह वहां किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि...

Noida News: बिहार के मोतिहारी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसका पति पिछले 4 महीने से जेल में बंद है, वह महिला नोएडा में जिंदा मिली है और वह वहां किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब महिला जिंदा थी, तो फिर हत्या का केस कैसे बना और बिना शव के ही चार्जशीट कैसे दाखिल कर दी गई?

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
मोतिहारी के वार्ड-10 के रहने वाले एक युवक की शादी 6 मार्च 2025 को हुई थी। शादी के करीब तीन महीने तक सब ठीक-ठाक चलता रहा। फिर 3 जुलाई की रात महिला बिना बताए घर से चली गई। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। आखिरकार पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

महिला के परिवार ने लगा दिया हत्या का आरोप
महिला के मायके वालों ने पति पर आरोप लगाया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया है। इसी आधार पर पुलिस ने पति पर हत्या का केस दर्ज किया, उसे गिरफ्तार किया, जेल भेज दिया। यहां तक कि पुलिस ने बिना शव मिले ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी और केस का ट्रायल भी शुरू हो गया।

परिवार को नहीं था यकीन, खुद करने लगे तलाश
जेल में बंद युवक के परिवार को पूरा भरोसा था कि उनका बेटा निर्दोष है। इसलिए वे लगातार महिला की तलाश कर रहे थे।

नोएडा में मिला बड़ा सुराग
सोमवार को परिवार को पता चला कि महिला नोएडा में जिंदा है और किसी दूसरे युवक के साथ रह रही है। उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। मोतिहारी पुलिस नोएडा पहुंची और महिला को उसके साथ रहने वाले युवक सहित गिरफ्तार कर लिया।

नोएडा पुलिस ने जानकारी से किया इनकार
बताया जा रहा है कि जब मीडिया ने नोएडा पुलिस से इस गिरफ्तारी की जानकारी लेनी चाही, तो उन्होंने किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

अब बड़ा सवाल
- बिना शव मिले हत्या का केस कैसे दर्ज हुआ?
- बिना सबूत पुलिस ने चार्जशीट कैसे दाखिल कर दी?
- चार महीने से जेल में बंद युवक को अब कब रिहाई मिलेगी?
- महिला चार महीने से कहां रह रही थी?
- क्या यह जानबूझकर की गई साजिश थी?
- इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही साफ होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!