टॉफी लेने निकले 5 साल के मासूम निखिल की सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Umakant yadav,Updated: 03 Jan, 2021 12:28 PM

nikhil a 5 year old boy who fell in a septic tank died after taking the toffee

गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में गिरने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। रबूपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव मुराद गढ़ी निवासी किसान विपिन भाटी ने बीती रात पुलिस में शिकायत दर्ज करायी...

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक में गिरने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया। रबूपुरा के थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव मुराद गढ़ी निवासी किसान विपिन भाटी ने बीती रात पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका पांच साल का बेटा निखिल घर से दुकान पर टॉफी लेने गया था लेकिन नहीं लौटा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी, उसी दौरान वह निर्माणाधीन एक मकान के बराबर में बने शौचालय के गड्ढे में घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि गढ्ढे से निकालकर बच्चे को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!