कटियार बोले- अयोध्या मामले में मुलायम को भी बनाया जाए आरोपी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 01:02 PM

mulayam to be made in ayodhya case katiyar

बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सांसद विनय कटियार ने....

लखनऊ: बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सांसद विनय कटियार ने समाजवादी पार्टी(सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अयोध्या मामले में आरोपी बनाने की मांग की है।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) की विशेष अदालत में पेश होने आए कटियार ने कहा कि यादव ने स्वयं स्वीकार किया है कि 30 अक्टूबर और 2 नवम्बर 1990 को उन्होंने गोली चलवाकर मस्जिद बचाई थी। गोली चलने की वजह से 16 लोगों की मृत्यु की बात भी उन्होंने स्वीकारी थी। इसलिए उनपर भी मुकदमा चलना चाहिए।

भाजपा के फायरब्राण्ड नेता ने कहा कि अदालत में पेश होने आए हैं। अदालत का जो आदेश होगा, उसे मानेंगे लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि गोली चलाने की बात स्वीकार करने वाले के खिलाफ कुछ न किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!