UP के सरकारी अस्पताल की लैब बनी पार्टी हॉल! पैथेलॉजी के अंदर खुलेआम जाम छलकाते दिखा स्टाफ, Viral Video से हड़कंप

Edited By Purnima Singh,Updated: 16 Mar, 2026 06:06 PM

employees were seen openly drinking inside a pathology in varanasi

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सरकारी अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वायरल क्लिप में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के अंदर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते और पार्टी करते दिखाई दे रहे...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित सरकारी अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वायरल क्लिप में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के अंदर कुछ लोग कथित तौर पर शराब पीते और पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

पैथोलॉजी लैब में कथित शराब पार्टी
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दीन दयाल जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब का है। वीडियो में एक टेबल पर गिलास, चिकन और अन्य स्नैक्स रखे दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास वही जगह नजर आ रही है जहां मरीजों की जांच के लिए महंगी और संवेदनशील मशीनें लगी होती हैं।

कर्मचारियों के शामिल होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक वीडियो में नजर आने वाले लोग अस्पताल के लैब टेक्नीशियन या पैथोलॉजी विभाग से जुड़े कर्मचारी हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी व्यक्ति की पहचान की पुष्टि नहीं की है।

वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर भी लोग अस्पताल की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : युवक ने खुद के साथ किया गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में डाली 1L की प्लास्टिक बोतल, दर्द से तड़पा तो पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बताई ये वजह

जांच के दिए गए आदेश
मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. एस. राम ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान के लिए एक जांच समिति गठित की है।

प्रशासन ने जताई वीडियो के पुराने होने की आशंका
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना भी हो सकता है। फिर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!