रविदास जयंती 2022: मायावती की अपील- संत रविदास की प्रेरणा से मन चंगा कर काम करें सरकारें तभी समाज का भला होगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Feb, 2022 11:01 AM

mayawati s appeal governments should work with the inspiration of ravidas

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाज सुधारक संत गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि सरकारों को संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरित होकर ‘मन चंगा कर'' काम करना चाहिए तभी देश में विकास की गंगा आम जन को तृप्त करेगी।

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाज सुधारक संत गुरु रविदास जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा है कि सरकारों को संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरित होकर ‘मन चंगा कर' काम करना चाहिए तभी देश में विकास की गंगा आम जन को तृप्त करेगी।              

  https://up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/mayawati-s-appeal-governments-should-work-with-the-inspiration-of-ravidas-1548989

बुधवार को संत रविदास जयंती पर मायावती ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा' का इंसानियत भरा आदर्श व अमर संदेश देने वाले महान संतगुरु रविदास जी को उनकी जयन्ती पर शत्-शत् नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित तथा देश व दुनिया में रहने वाले उनके सभी अनुयाईयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।       

उन्होंने कहा, ‘‘सामाजिक परिवर्तन के संतों की परम्परा में जाने-माने संतगुरु रविदास जी जाति-भेद के ख़लिाफ आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे। ऐसे संतगुरु के उपदेशों के मुताबिक सरकारें अगर मन चंगा करके काम करेंगी तभी लोगों का सही से भला होगा तथा देश में विकास की गंगा आमजन को ज़रूर तृप्त करेगी।''

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!