विवाहिता ने नहीं की जिस्मफरोशी ... नाराज पति ने ससुर को सौंपा, हलाला के नाम पर रात भर बहू से किया दुष्कर्म

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Apr, 2025 12:53 PM

married woman did not do prostitution  angry husband

सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा और उन पर हो रहे घरेलू हिंसा को लेकर सख्त कानून बना दिया है, उसके बावजूद भी आए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न की शिकार हो ही जाती है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से सामने आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।...

आगरा: सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा और उन पर हो रहे घरेलू हिंसा को लेकर सख्त कानून बना दिया है, उसके बावजूद भी आए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न की शिकार हो ही जाती है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से सामने आया है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, एक महिला का आरोप है कि उसका पति उसे जिस्मफरोशी के लिए मजबूर कर दिया। जब उसने अपनी अस्मत पर आंच नहीं आने दी, तो हैवान पति ने उसे ससुर को सौंप दिया। ससुर ने हलाला के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानिए पूरा मामला
आप को बता दें कि पूरा मामला आगरा जिले के पिढ़ौरा थाना क्षेत्र का है जहां पर एक विवाहिता ने पति सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि ससुराल में उत्पीड़न किया गया। जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल नहीं होने पर पति ने तलाक बोल दिया। उसके बाद हलाला के बहाने ससुर सहित अन्य ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता का दो साल पहले हुई थी शादी
पीड़िता के मुताबिक 2 वर्ष पूर्व उसका निकाह पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद पति अप्राकृतिक कृत्य के लिए परेशान करने लगा। वहीं ससुर जिस्मफरोशी कराता है। इसके लिए उस पर भी दबाव बनाया गया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसके हैवानियत की गई। इस दौरान वह  गर्भवती हो गई, तो अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड से बेटी होने का पता कराकर गर्भपात करा दिया गया।
 
पीड़िता ने पति पर लगाए अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप
विवाहिता ने बताया पति ने उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध पर पति ने तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। मां के कहने पर दोबारा घर में रखने को तैयार हुआ, लेकिन इस दौरान पति ने ससुर, जेठ से हलाला कराने की शर्त रखी। पीड़िता ने बताया कि हलाला के नाम पर ससुर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने पति सहित 13 लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!