Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Dec, 2025 12:14 PM

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति (promotion) के आदेश जारी करेगी...
UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होने वाला है। सरकार जल्द ही आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति (promotion) के आदेश जारी करेगी। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में हुई डीपीसी (Departmental Promotion Committee) में 2001 और 2010 बैच के अधिकारियों के नामों पर मुहर लग गई है। पदोन्नति आदेश 1 जनवरी से प्रभावी होंगे।
2001 बैच के चार IAS अधिकारी बनेंगे प्रमुख सचिव
इस साल 2001 बैच के उन अधिकारियों को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा, जिन्होंने 25 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी की है। इनमें शशि भूषण लाल सुशील, मंडलायुक्त देवीपाटन, अजय कुमार शुक्ला, सचिव नगर विकास, अपर्णा यू, सचिव चिकित्सा शिक्षा, एसवीएस रंगाराव, सदस्य राजस्व बोर्ड के नाम शामिल हैं।
2010 बैच के 20 अधिकारियों को सचिव पद पर पदोन्नति
2010 बैच के जिन अधिकारियों ने 16 साल की सेवा पूरी कर ली है, उनके नाम सचिव पद पर पदोन्नति के लिए लिए गए हैं। इस बैच में दुर्गा शक्ति नागपाल फिलहाल एकमात्र अधिकारी हैं, जो डीएम लखीमपुर में तैनात हैं। बाकी अधिकारी विशेष सचिव या सचिव स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही, डीपीसी में 2013 बैच के एक अधिकारी को सलेक्शन ग्रेड और 2017 बैच के एक अधिकारी को एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पे देने की भी सिफारिश की गई है। नियुक्ति विभाग जल्द ही पदोन्नति के आधिकारिक आदेश जारी करेगा।