बड़ा हादसा; मिट्टी की ढाय गिरने से तीन महिला और एक युवक की मौत, एक साथ 4 लाशें देख गांव में मचा कोहराम

Edited By Pooja Gill,Updated: 29 Jun, 2025 03:37 PM

major accident three women and a young man died due

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा था...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर फतेहपुर सीकरी के राजस्थान सीमा में ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा था। यहां पर मिट्टी लेने गए दर्जनों लोग ढाय गिरने से नीचे दब गए और चार लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हो गए। मृतकों में तीन महिला और एक पुरुष है। सभी की लाशों एक साथ घर पहुंची तो देखकर गांव में कोहराम मच गया।

PunjabKesari 
मिट्टी लेने गए थे लोग 
बता दें कि ग्राम दौलत गढ़ के पास चंबल पाइपलाइन के लिए खोदाई की गई थी। यहां चंबल परियोजना के तहत कंपनी द्वारा करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बारिश के कारण काम रोका गया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं किए गए थे। गड्ढे से पीली मिट्टी लेने के लिए कई महिला-पुरुष वहां गए थे। मिट्टी भरने के दाैरान ढाय गिर गई। इस दौरान कई महिला और पुरुष उसके नीचे दब गए। जानकारी होने पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

PunjabKesari 
गांव में मचा कोहराम 
पुलिस ने मलबे में दबे 10 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मरने वालों की पहचान विमला (45) पत्नी श्रीपति, अनुकूल (24) पुत्र विजेंद्र सिंह, विनोद (55) पत्नी मुंशी और योगेश (25) पत्नी अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव उनके गांव पहुंचाए। एक साख चार लाशें देखकर कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया और लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!