मैनपुरीं: फंदे पर झूलता मिला फौजी की विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Sep, 2020 01:32 PM

mainpuri the body of a married woman s body was found hanging on the noose

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दहेज़ लोभियों पर कितने भी लगाम लगा दें फिर भी दहेज़ के लिए हर दिन बेटियों की हत्या रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

मैनपुरीं: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में दहेज़ लोभियों पर कितने भी लगाम लगा दें फिर भी दहेज़ के लिए हर दिन बेटियों की हत्या रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला मैनपुरीं जनपद से सामने आया है। जहां पर एक फौजी की विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला मैनपुरीं जनपद के थाना कोतवाली मोहल्लर घढिय़ा का है। जहां पर विवाहिता फंदे से लटक कर जान दे दी है। अठलकड़ा थाना बेवर निवासी सतेंद्र कुमार का कहना है कि उसने 4 वर्ष पूर्व अपनी बहन रीता की शादी पुनीत कुमार से की थी। जो कि सीआरपीएफ जम्बू कश्मीर में तैनात है। उसने बताया कि शादी के बाद से ही पुनीत का परिवार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था जिसके चलते कई बार पंचायत भी हुई थी। लेकिन पुनीत का चाचा किशोर 4 पहिया की गाड़ी और 20 लाख कैश की डिमांड कर रहा था। जिसके लिए बहन से आय दिन मार पीट की जाती थी। आज सब परिवार एक होकर मेरी बहन की हत्या कर दी। बाद में शव को फंदे से लटका दिया गया। मौके से परिजन फ़रार हो गये।
PunjabKesari
सीओ सिटी अभय नारायण के मुताबिक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया है। मृतका के परिजनों की तहरी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। रिपोर्ट में जो साक्ष्य निकल कर सामने आएगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!