जनता दरबार में विधवा मुस्लिम महिला ने सुनाया अपना दर्द—फेसबुक लव में करोड़ों की ठगी! CM योगी ने तुरंत दिलाया न्याय का भरोसा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 11 Dec, 2025 12:04 PM

lucknow news a muslim widow narrated her ordeal at cm yogi s public court

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में जनता दरबार लगाया, जिसमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान एक विधवा मुस्लिम महिला की कहानी चर्चा का विषय बन गई। महिला ने अपना दर्द सुनाते...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में लखनऊ में जनता दरबार लगाया, जिसमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान एक विधवा मुस्लिम महिला की कहानी चर्चा का विषय बन गई। महिला ने अपना दर्द सुनाते हुए हर किसी का दिल पिघला दिया। सीएम ने बिना देरी किए महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, विधवा महिला सोनभद्र जिले की रहने वाली हैं। वह जनता दरबार में पहुंचीं और बताया कि उनके 2 बच्चे हैं और उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला ने आगे कहा कि उसे फेसबुक पर एक हिन्दू युवक से प्यार हुआ, जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की। लेकिन कुछ ही दिन बाद युवक करोड़ों रुपए ऐठ कर फरार हो गया। महिला ने यह भी बताया कि वह NCL कृष्णशिला परियोजना में कर्मचारी हैं।

पुलिस में शिकायत के बावजूद नहीं मिला न्याय
महिला ने कहा कि उन्होंने मामले की शिकायत शक्तिनगर पुलिस थाने में की, लेकिन वहां से उन्हें न्याय नहीं मिला।

सीएम योगी ने दिया न्याय का भरोसा
इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला को भरोसा दिया कि उसे न्याय दिलाया जाएगा और जल्द ही उसके साथ होने वाले अन्याय का निवारण किया जाएगा। महिला का मामला शक्तिनगर थाना क्षेत्र के कृष्णशिला परियोजना से संबंधित है। इस घटना ने जनता दरबार में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और सीएम की संवेदनशीलता की झलक दिखाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!