Edited By Ramkesh,Updated: 25 Feb, 2026 01:21 PM

राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके आवास और दफ्तर पर की गई।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है। यह कार्रवाई लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके आवास और दफ्तर पर की गई।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान 50 से ज्यादा आयकर अधिकारी और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद रहे। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
कैंसर से पीड़ित हैं विधायक
जानकारी के मुताबिक, विधायक उमाशंकर सिंह गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित हैं। उनके अब तक दो ऑपरेशन हो चुके हैं और फिलहाल वे अपने लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेशन में रह रहे हैं। छापेमारी के दौरान स्थिति इतनी सख्त रही कि डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर भी रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
राजनीतिक हलकों में हलचल तेज
बीएसपी के इकलौते विधायक पर हुई इस कार्रवाई से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है और इसमें क्या-क्या बरामद हुआ है। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक विधायक उमाशंकर सिंह या अधिकारियों की तरफ कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ये छापे मारी क्यों की गई है। आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।