जल निगम भर्ती घोटाला: आजम खान की आज लखनऊ के CBI कोर्ट में हुई पेशी, तय नहीं हो पाए आरोप

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 May, 2022 12:26 PM

jal nigam recruitment scam azam khan to appear in cbi court

सपा नेता आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जल निगम भर्ती बोर्ड घोटाले में सुनवाई ...

सीतापुर: सपा नेता आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ सीबीआई कोर्ट में पेश किया। जल निगम भर्ती बोर्ड घोटाले में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई के दौरान आज़म खान पर आरोप तय नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद आजम खान लखनऊ कोर्ट से सीतापुर जेल रवाना हुए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजम खान को लखनऊ से सीतापुर जेल ले जाया गया।

अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में दौरान जल निगम में भर्ती घोटाले में आजम खां आरोपित हैं और इस घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी की सरकार में जल निगम के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के दौरान जल निगम में सहायक अभियंता, अवर अभियंता, क्लर्क, आशुलिपिक समेत 1300 पदों पर भर्ती हुई थी जिसमें तमाम अनियमितताओं के साथ ही व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!