UP Politics: अखिलेश ने साधा निशाना- महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है भाजपा सरकार की पहचान

Edited By Mamta Yadav,Updated: 02 Jun, 2023 08:31 PM

inflation unemployment and corruption are the identity of bjp government

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कह कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है।...

लखनऊ, UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कह कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान है। गरीबों, पिछड़ों और दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का सबसे बड़ा हथियार झूठ का सहारा है। संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए लोकसभा के चुनाव में भाजपा को पराजित किया जाना बहुत जरूरी हो गया है।
PunjabKesari
बता दें कि अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनपद सोनभद्र और मिर्जापुर के कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सन् 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची पर निगरानी रखने और व्यापक जनसम्पर्क करने का आग्रह किया। यादव ने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्षों के चुनाव में भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी वह अधिकांश क्षेत्रों में पराजित हुई। नगर निगम के चुनाव में जमकर धांधली की गई। भाजपा सरकारी संसाधनों से चुनाव को प्रभावित करती है।
PunjabKesari
सपा अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है। निष्क्रियता और अकर्मण्यता उसका स्वभाव है। आदिवासी बहुल क्षेत्र में कोल, बिंद, गोंड, सियार, निषाद, खरवार जातियां है उनके उन्नयन व विकास के लिए कुछ नहीं हो रहा है। जमीन के पट्टे के आवंटन में धांधली की शिकायतें हैं। जो काम समाजवादी सरकार में हो रहे थे उन्हें भी बर्बाद कर दिया गया है या रोक दिया गया है। भाजपा सरकार आदिवासियों के साथ छलावा कर रही है।
PunjabKesari
अखिलेश यादव ने कहा कि विकासोन्मुखी नीतियां समाजवादी पार्टी ही लागू करती है। समाज के प्रत्येक वर्ग का इसमें प्रतिनिधित्व है। भाजपा जहां नफरत और समाज को बांटने का काम करती है वहीं समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने तथा सद्भावना के प्रसार पर बल देती है। भाजपा की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। अब उसके सब्र का बांध टूट रहा है। सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करके ही मानेगी।           

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!