रील बनाने के जुनून में यवतियों ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, नेशनल हाईवे पर किया 'नागिन डांस' फिर…

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Feb, 2026 02:19 PM

in their passion for making a reel young women flouted traffic rules performin

सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और पैसे कमाने की होड़ में युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देखने को मिला। ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ के लिए दो युवतियों ने ऐसा कदम उठाया, जो उनकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकता...

लखनऊ: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और पैसे कमाने की होड़ में युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका ताजा उदाहरण लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देखने को मिला। ‘लाइक्स’ और ‘व्यूज’ के लिए दो युवतियों ने ऐसा कदम उठाया, जो उनकी और दूसरों की जान पर भारी पड़ सकता था।

फिल्मी गानों पर बना रही थी रील
वायरल वीडियो गदनखेड़ा बाईपास के पास का बताया जा रहा है। इसमें दो युवतियां व्यस्त हाइवे के बीचों-बीच फिल्मी गानों पर नागिन डांस करती नजर आ रही हैं। जिस सड़क पर भारी ट्रकों से लेकर तेज रफ्तार कारों का लगातार आवागमन होता है, वहां इस तरह की हरकत ने यातायात सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

यातायात नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
वीडियो सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए साफ संदेश दिया कि सड़क पर अराजकता और यातायात नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस के अनुसार, रील बनाने के चक्कर में युवतियों ने न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में डाली। इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यूपी पुलिस का सख्त संदेश 
उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने अधिकारिक शोसल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इन दो कन्याओं पर ट्रेंडिंग रील का ऐसा भूत सवार हुआ कि उन्नाव के नेशनल हाईवे को ही इन्होंने अपना पर्सनल डांस फ्लोर समझ लिया। बीच सड़क ‘नागिन डांस’ पूरे जोश में शूट हो रहा था... न ट्रैफिक नियमों की चिंता, न किसी अनहोनी का ख्याल। रील वायरल क्या हुई, सीधे पुलिस की नजरों में आ गई। और वैसे भी @UPPolice की फुर्ती पूरे देश में मशहूर है। उन्होंने भी “संपेरा स्टाइल” में बीन बजानी शुरू की और तलाश अभियान छेड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि कुछ ही दिनों में नागिन डांस वाली दोनों कन्याओं की पहचान हो गई और उन पर FIR दर्ज कर दी गई।

रीलबाज युवक/ युवतियों को सीख 
रील बनाइए, पर सड़क या अन्य किसी संवेदनशील क्षेत्र या स्थान को स्टूडियो बनाने से परहेज करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हो तो एक न एक दिन कानून के बीन की आवाज आपको जरूर सुनाई पड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!