झांसी में दो दिन पहले हुई हत्या का खुलासा: अवैध संबंधों में पहले मारी गोली फिर रेत दिया गला…दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Oct, 2022 04:01 PM

disclosure of murder in jhansi two days ago first shot in illicit relations

उत्तर प्रदेश में झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पहले हुए एक हत्याकांड का बुधवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन में और अवैध संबंधों के शक में श्रीकांत की हत्या हुई थी।

झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पहले हुए एक हत्याकांड का बुधवार को खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन में और अवैध संबंधों के शक में श्रीकांत की हत्या हुई थी।       

पुलिस ने श्रीकांत की हत्या का किया खुलासा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने यहां पुलिस लाइन में संवाददाताओं को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बड़ागांव थानाक्षेत्र के छपरा गांव में सोमवार सुबह एक खेत से पहले मिली एक युवक की लाश मामले का सफल अनावरण कर लिया गया है। मृतक की पहचान श्रीकांत यादव (36) निवासी छपरा गांव थाना बड़ागांव के रूप में की गयी है। श्रीकांत के भाई की तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।       

अवैध संबंधों के चलते श्रीकांत की हत्या
जांच के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने जांच में पाया गया कि रूपयों के लेने देन और अवैध संबंधों के चलते श्रीकांत की हत्या की गयी। श्रीकांत को पहले गोली मारी गयी फिर किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया गया। जांच के दौरान प्राप्त सबूतों के आधार पर गांव के ही रहने वाले दिलीप कुशवाहा और कमलेश कुशवाहा के नाम सामने आये। इन दोनों को ही गिरफ्तार कर की गयी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया और इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एक चाकू, एक तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये।       

ब्याज पर पैसे देकर महिलाओं से रखता था अवैध संबंध
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि श्रीकांत ब्याज पर लोगों को पैसे देता था और दबंगई कर 10 प्रतिशत का ब्याज वसूलता था। इतना ही नहीं ब्याज पर पैसे देकर वह गांव में महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता था। पकड़े गये आरोपियों में से एक की महिला मित्र को भी श्रीकांत ने पैसे दिये थे और उसके साथ अवैध संबंध बनाये थे। इसी कारण कमलेश ने अपने साथी दिलीप के साथ मिलकर श्रीकांत की हत्या कर दी। एसएसपी ने चौबीस घंटे में घटना का खुलास करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार नकद इनाम दिये जाने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!