Edited By Ramkesh,Updated: 26 Mar, 2026 05:53 PM

जहां जहुराबाद विधानसभा के उतराव गांव में पार्टी के कार्यकर्ता के एक फर्म के उद्घाटन के मौके पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जब उनसे अखिलेश यादव का बयान की बीजेपी एनकाउंटर को दिखलाकर...
गाजीपुर ( मो०आरिफ अहमद): जहां जहुराबाद विधानसभा के उतराव गांव में पार्टी के कार्यकर्ता के एक फर्म के उद्घाटन के मौके पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जब उनसे अखिलेश यादव का बयान की बीजेपी एनकाउंटर को दिखलाकर ला और कानून को बेहतर बता रही है। इस पर पंचायती राज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब उनकी सरकार थी और मुजफ्फरनगर में दंगे हो रहे थे और लोग धर्म के नाम पर लड़ रहे थे।
गांव के गांव लोग गांव छोड़ रहे थे तब अखिलेश यादव सैफई में डांस देख रहे थे। मैंने कहा कि मुख्यमंत्री के नैतिक जिम्मेदारी होती है कि प्रदेश में कहीं भी देंगे या अन्य कुछ कार्य हो रहे हैं तो उसे देखना और कंट्रोल करना ना की सैफई में बैठकर नाच देखना। उन्होंने कहा कि यह पूरा देश देखा था कि मुजफ्फरनगर जल रहा था और अखिलेश यादव सैफई में नाच देख रहे थे उनकी सरकारों में दंगे होते थे कर्फ्यू लगते थे लेकिन योगी सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं है पूरा उत्तर प्रदेश पूरी तरह से चंगा है।
गैस एजेंसी पर गैस लेने में सपा विधायक के भतीजे के द्वारा ग्राहक को चप्पलों से पिटाई करने के मामले पर कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग हमेशा गुंडे का काम करते हैं यह लोग सम्मान करना नहीं जानते और जब सरकार थी तब सभी लोग जानते थे कि सपा गुंडो की पार्टी है और गुंडे पाले जाते थे उनकी ही सरकार में अतीक अहमद जैसे लोग भी पाल गए उन्हीं के पार्टी के विधायक पूजा पाल के पति की भी हत्या अतीक अहमद के द्वारा किया गया उस सरकार में जब पूजा पाल को न्याय नहीं मिला तब पूजा पाल ने योगी जी की सरकार में पूजा पाल को न्याय मिला है।
शौकत अली का बयान की 11 विधायक मिल जाए तो प्रदेश में मुसलमान का एनकाउंटर बंद हो जाएगा इस मामले पर उन्होंने कहा कि वह बेवकूफ जलील और गवार है जिसे अनपढ़ कहते हैं वह इस तरह का बयान है। 403 सीटों में जब तक आपको बहुमत नहीं मिलेगी आप कुछ नहीं कर सकते और 11 सीट लेकर विपक्ष में बैठकर क्या उखाड़ लोगे वह अब जमीन के अंदर चला गया है उसके साथ के तीन लोग गिरफ्तार हो गए हैं और भागा है पुलिस उसके पीछे लगी है और आज शाम तक उसकी भी गिरफ्तारी हो जाएगी। वही एससी एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहां की यह कोर्ट का मामला है और इसे कौन नहीं मानेगा।