दिल्ली सरकार के मंत्री की टिप्पणी- 'UP के स्कूलों से पढ़कर बच्चे नहीं हो सकते कामयाब'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Dec, 2020 05:45 PM

delhi government minister s comment  children from up schools

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज योगी सरकार केवल समाज को जाती और धर्म को बांटने का काम कर रही हैं। आज स्कूलों का बहुत बुरा हाल है यहां के स्कूलों के पढ़े बच्चे कामयाब नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि...

लखनऊ: दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज योगी सरकार केवल समाज को जाती और धर्म को बांटने का काम कर रही हैं। आज स्कूलों का बहुत बुरा हाल है यहां के स्कूलों के पढ़े बच्चे कामयाब नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात मॉडल लेकर आई थी,  लेकिन उसकी पोल खुल गई है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीती करने नहीं बल्कि राजनीती को बदलने आई है। आज दिल्ली समाज के प्रतिभावान बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्होंने जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की शुरुआत की। जिसमें मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रुप A , B, सिविल सर्विसेज जैसी प्रतियोगिताओं की कोचिंग का खर्च SC/ST बच्चों के लिए दिल्ली सरकार खुद वहन करती है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!