Edited By Purnima Singh,Updated: 20 Dec, 2025 02:28 PM

उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में निलंबित करके मामले में जांच की संस्तुति की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने...
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया शहर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने के आरोप में निलंबित करके मामले में जांच की संस्तुति की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बलिया शहर कोतवाली में कार्यरत आरक्षी (सिपाही) पंकज पाठक को निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आरक्षी पंकज पाठक पर बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजने का आरोप है। सिंह ने इस मामले की जांच नगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान को सौंपी है। सीओ उस्मान ने शुक्रवार को बताया कि आरक्षी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Shocking : फिल्म इंडस्ट्री में फिर शोक! अचानक इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, सुपरस्टार मां ने साझा की दुखद खबर....
UP Desk : हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता विलियम रश का 31 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से परिवार, दोस्तों और फैंस में गहरा शोक है। अभिनेता की मौत की जानकारी उनकी मां और जानी-मानी एक्ट्रेस डेबी रश ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। फिलहाल विलियम की मौत की वजह सामने नहीं आ सकी है ..... पढ़ें पूरी खबर.....