Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि के पहले दिन होती है मां शैलपुत्री की पूजा, मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Apr, 2022 11:51 AM

चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। इसे संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आज पहले दिन देवी मां शैलपुत्री स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद दे रही है। नवरात्र के...
प्रयागराज: चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। इसे संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। आज पहले दिन देवी मां शैलपुत्री स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन व आशीर्वाद दे रही है। नवरात्र के पहले दिन आज प्रयागराज में शक्तिपीठ अलोप शंकरी समय समेत तमाम दूसरे देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है।
दर्शन-पूजन का यह सिलसिला आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया था। शक्तिपीठ अलोप शंकरी में तो श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि वहां तिल रखने तक की जगह नहीं है। मंदिर परिसर के साथ ही बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है। अलोप शंकरी ऐसी शक्तिपीठ है जहां देवी मां की कोई मूर्ति नहीं और यहां श्रद्धालु सिर्फ एक पालने की का दर्शन कर उसकी पूजा अर्चना करते है।
नवरात्र के पहले दिन आज इस शक्तिपीठ के गर्भ गृह को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। दो साल के बाद यह पहला मौका है, जब श्रद्धालु सामान्य रूप से दर्शन पूजन कर पा रहे हैं। दो सालों तक कोरोना की वजह से मंदिर का गर्भ गृह बंद रहता था। श्रद्धालुओं ने माता रानी से प्रार्थना की है कि देश की समस्याएं जल्द से जल्द दूर हो साथ ही साथ उनको रोजगार मिले बेरोजगारी दूर हो और महंगाई से भी निजात मिल सके।
Related Story

सहारनपुर में हरियाणा के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत, शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन को आया था...

तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर, मंदिर दर्शन...

कपड़े उतारकर पूजा की तो करोड़पति बने, तुम भी ऐसा करो...' बहू ने ससुर पर लगाया सनसनीखेज आरोप

पति-पत्नी के विवाद में उजड़ा परिवार! 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को घर में बंद कर ट्रेन के आगे कूदी...

सोना-चांदी में महागिरावट देख ज्वेलरी शॉप के बाहर लग गई भीड़! इतने हजार गिरे रेट, जानें आपके शहर में...

खाना बनाते समय चली तेज आंधी; भीषण आग लगने से 12 घर जले, मां-बेटी की मौत और बच्ची झुलसी

Bulldozer का डबल अटैक: अवैध मस्जिद ढहाने के बाद लगा 39.55 लाख का जुर्माना, प्रशासन ने दिया 30 दिन...

मोटर पंप चलाते समय महिला को करंट लगने से मौत, मां को बचाने पहुंचे बेटे ने भी छोड़ी दुनिया, पिता को...

रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उतारी श्रीराम की महाआरती, आंखों में दिखी भक्ति की चमक; दिया शांति का...

Ayodhya Ram Navami: रामनगरी में रामनवमी की धूम, उमड़ा आस्था का जनसैलाब; 50 लाख भक्तों के आने का...