बसपा प्रमुख मायावती ने ईद की मुबारकबाद दी, कहा- सभी लोगों के लिए अच्छी जिंदगी की शुभकामनायें

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Mar, 2026 11:53 AM

bsp chief mayawati extended eid greetings

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रमजान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीने का रोजा और...

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रमजान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीने का रोजा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फितर की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों खासकर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद।'' 

उन्होंने कहा, ''सभी लोगों के लिए भी उस अच्छी जिंदगी की शुभकामनायें, जिसकी गारंटी परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है।'' बसपा प्रमुख ने कहा ''सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम व सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहां देश की ख़ुशी एवं ख़ुशहाली में सभी लोग उसके हिस्सेदार बनकर उस पर गर्व करें।'' देशभर में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें : UP में 19 मार्च से ‘मिशन शक्ति’ का महाअभियान शुरू, छठे चरण में 26 मार्च तक स्कूलों और समाज में होंगे जागरूकता कार्यक्रम 

लखनऊ : चैत्र नवरात्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार से 'मिशन शक्ति' का छठा चरण शुरू होगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यह अभियान बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को एक जन-आंदोलन में बदलने की एक प्रतिबद्धता है। बयान के अनुसार अभियान की सभी गतिविधियों की निगरानी के तहत जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को नियमित समीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अभियान के जरिये 19 मार्च से 26 मार्च तक स्कूलों से लेकर व्यापक गतिविधियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाया जाएगा.... पढ़ें पूरी खबर .... 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!