Edited By Ramkesh,Updated: 20 Mar, 2026 02:56 PM

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हरदी थाना क्षेत्र के बमभौरी गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में ईद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हरदी थाना क्षेत्र के बमभौरी गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सरसों के खेत में गया था किसान
मिली जानकारी के अनुसार, बमभौरी गांव निवासी 30 वर्षीय मुनऊ पुत्र जलील ईद के मौके पर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित सरसों के खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मुनऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
किसान की मौत से सदमे परिवार
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ईद जैसे खुशियों के त्योहार पर इस तरह की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन की सख्त हिदायत, खराब मौसम में सावधानी बरतें किसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे किसानों और ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रशासन ने भी लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।