बांदा: आधी रात घर से गायब हुई किशोरी का फंदे से लटका मिला शव

Edited By Umakant yadav,Updated: 12 Aug, 2020 12:01 PM

body of a teenager who went missing from was found hanging from the noose

जिले में बबेरू कोतवाली की पुलिस ने कायल गांव में मंगलवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका किशोरी का शव बरामद किया है।

बांदा: जिले में बबेरू कोतवाली की पुलिस ने कायल गांव में मंगलवार को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका किशोरी का शव बरामद किया है।

बबेरू कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को बताया कि 'कायल गांव में मंगलवार को सीमा (16) नामक लड़की का शव उसके घर से कुछ दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।' उन्होंने बताया कि 'लड़की आधी रात बाद अपने घर से गायब हो गयी थी, सुबह ग्रामीणों ने उसका शव फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।'

पुलिस ने बताया कि 'लड़की के परिजन आत्महत्या किये जाने का कारण नहीं बता पाए हैं। फिलहाल आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!