UP में गहराया तेंदुए का खौफ! नहीं थम रहा आतंक... 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, घर से उठा ले गया आदमखोर, इस हाल में मिला शव

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Mar, 2026 10:52 AM

seven year old girl dies in leopard attack

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित बेलरायन रेंज में बुधवार की रात तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि बफर जोन के...

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित बेलरायन रेंज में बुधवार की रात तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि बफर जोन के बेलरायन रेंज स्थित सिंगाही इलाके के सिधौना गांव में तेंदुए के हमले में मृत बच्ची की पहचान सिमरन (7) के तौर पर की गयी है। 

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के मुताबिक बच्ची गांव में अपने घर के अंदर परिवार के साथ बैठी थी, तभी अचानक एक तेंदुआ अंदर घुस आया और उस पर हमला कर दिया। परिजन के मुताबिक तेंदुआ बच्ची को अपने जबड़ों में दबाकर पास के खेतों की तरफ भाग गया। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया तो वह बच्ची को एक खेत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों की वजह से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चौधरी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया है और इलाके में गश्त तथा निगरानी बढ़ा दी गयी है। 

यह भी पढ़ें : IPL में व्यस्त Rinku Singh नहीं ले सके नियुक्ति पत्र, Video जारी कर CM Yogi का जताया आभार, 3 करोड़ की धनराशि देने के लिए भी कही ये बात 

लखनऊ : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है। रिंकू सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा, ''मुझे क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त करने के लिये मैं उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं... पढ़ें पूरी खबर ...  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!