भाजपा सरकार की नीति ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया: प्रियंका

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jul, 2021 05:20 PM

bjp government s policy committed the sin of putting people in trouble priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता को संकट में धकेलने का पाप करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी। प्रियंका ने वीडियो...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता को संकट में धकेलने का पाप करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी। प्रियंका ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झांसी में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। 

उन्होंने कहा हर वर्ग बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है, कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा नीति सरकारों से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है। शोषितों, वंचितों और दलितों का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है। अपराधियों को सत्ता दल के मौन समर्थन के कारण हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं।

प्रियंका ने कहा,‘देश के हर वर्ग की पीड़ा को हरने का हमारा इतिहास भी है, वर्तमान भी और भविष्य भी। इसलिये देश हमारी पहली प्राथमिकता है। उसके साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा और दर्द को साझा करने के साथ-साथ उससे मुक्ति के लिये मेहनत से काम करना होगा।'' कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास कोई विजन नहीं है और वह छल का सहारा लेकर युवाओं और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। सवालों के उत्तर देने के स्थान पर वह झूठ बोलती है और जवाबदेही से बचती है। प्रियंका ने कहा कि देश अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है। हर तरफ सरकार की प्रताड़ना सहने को मजबूरों का एक बड़ा वर्ग त्रासदीपूर्ण जीवन जीने के लिये विवश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है जिसका उन्हें निर्वहन करना है, उसके लिये प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!