अडानी-अम्बानी के दरबारी भाजपाईयों किसानों पर दादागिरी दिखाते तुम्हें शर्म नहीं आती? संजय सिंह

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Nov, 2020 03:58 PM

bjp do you not feel ashamed to show bigotry onfarmers sanjay singh

युपी पुलिस द्वारा अमानवीय ढंग से की गई किसान की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पराली जलाने को लेकर 2 हजार किसानों के खिलाफ 1100 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार इसमें से 144 एफआईआर एक ही दिन में दर्ज की गई है। वहीं सहारनपुर में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं मैनपुरी में पराली जलाने के आरोप में पुलिस किसान को कालर पकड़कर घसीट से गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

युपी पुलिस द्वारा अमानवीय ढंग से की गई किसान की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अडानी, अम्बानी की दरबारी करने वाले भाजपाईयों किसान पर दादागिरी दिखाते हुए तुम्हें शर्म नही आती।

संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘अडानी, अम्बानी की दरबारी करने वाले भाजपाईयों किसान पर दादागिरी दिखाते हुए तुम्हें शर्म नही आती, आदित्यनाथ जी बताइये प्रदूषण के नाम पर किस पूँजीपति को ऐसे कालर पकड़कर गिरफ़्तार किया गया? किसानों को जेल से रिहा करो वरना आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरेगी।’’

PunjabKesari

पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें: यूपीडीजीपी
उत्तर प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को वायु प्रदूषण रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ग्राम समितियां, ग्राम प्रधान फसल अवशेषों को जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!