Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Dec, 2023 04:08 PM

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जहां पर थाना बादलपुर की पुलिस ने शुक्रवार को तड़के एक मुठभेड़ के दौरान गौकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी...
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। जहां पर थाना बादलपुर की पुलिस ने शुक्रवार को तड़के एक मुठभेड़ के दौरान गौकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में एक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस आज सुबह अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रुकने का इशारा किया गया लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पर गोली चलाई। कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने जबाबी कार्रवाई की जिसमें जमाल उर्फ जालिम (पुत्र सलीम) पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी पर हैं कई मुकदमे दर्ज
बता दें कि करीब 44 वर्षीय जमाल हापुड़ जिले के हापुड़ देहात का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जमाल का साथी अफजल अंधेरे में पुलिस पर गोली चलाते हुए भाग गया और उसकी तलाश की जा रही है। कठेरिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, एक बोरा, रस्सी तथा दो छुरी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने गौकशी करने की बात स्वीकार की है और उसके खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव से पहले बनवारी लाल कंछल की भाजपा में वापसी, कई नेताओं के साथ ग्रहण की सदस्यता
उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसमें जीत हासिल करने के लिए तैयारियां कर रहे है। भाजपा भी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है और अपने बागियों की घर वापसी करा रही है। इसी बीच व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है।