Instagram पर आई Friend Request, युवक की बॉडी देख लबलबा गई युवती, झट से की शादी ; राज खुला तो उड़ गए होश, पहुंची थाने.....

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 May, 2025 12:49 PM

the girl was tempted to see the young man s muscular body

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के पास इंस्टाग्राम  पर एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई ....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के पास इंस्टाग्राम  पर एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों में जान पहचान हुई तो बातें शुरू हो गईं। बातें कब प्यार में बदलीं उन्हें भी पता नहीं चला। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने झटपट दोनों ने शादी भी कर ली।  कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। फिर पति-पत्नी के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। पति हमेशा अपनी पत्नी से दूर भागता रहता था। महिला को अपने पति की ये बात चुभने लगी थी। जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ, तो उसने पूछने का प्रयास किया। पति कभी भी पत्नी को सच नहीं बताता था। हमेशा कोई न कोई बहाना बता कर बात को टाल देता था। एक दिन अचानक पत्नी ने जब पति को फोन किया, तब उसने जो सुना उससे उसके होश उड़ गए। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
साल 2021 में अजय यादव नामक एक युवक की इंस्टाग्राम पर एक युवती से दोस्ती हुई।  अजय ने खुद को अविवाहित बताया। साथ ही ये भी कहा कि वह युवती की ही जाति का है। इसके बाद अजय ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिसे युवती ने पहले ठुकरा दिया। जिसके बाद अजय ने अपने बारे में झूठे वादे और पहचान के साथ उसका विश्वास जीता। फिर युवती मान गई। दोनों ने 23 जुलाई 2022 को लखनऊ के पुरनिया के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 

अजय ने युवती का कराया गर्भपात, निकला तीन बच्चों का बाप  
शादी के कुछ महीनों बाद से ही अजय का व्यवहार बदलने लगा। वह अक्सर शहर से बाहर रहने का बहाना कर दूरियां बनाने लगा। इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। एक दिन जब युवती ने अजय को फोन किया, तो कॉल किसी और ने उठाई। फोन उठाने वाली महिला ने खुद को परवीन बताया और कहा कि यह नंबर उसके पति जावेद का है। महिला की बात सुनकर वह सन्न रह गई। सच जानकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवती ने जिस अजय यादव से शादी की थी, वह असल में बहराइच का रहने वाला एक शादीशुदा आदमी था। जिसके तीन बच्चे भी थे। वह एक प्राइवेट चालक जावेद खान था।  

अजय ने उगला सच, पीड़िता को धर्म परिवर्तन और मांस खाने को किया मजबूर 
अजय जब घर लौटा तो पीड़िता ने उससे इस बारे में पूछा। जिसपर वह पहले तो झल्लाया, फिर चुप हो गया। आखिरकार अजय ने सच उगल दिया कि वह जावेद खान है। परवीन उसकी पत्नी है। फिर जावेद ने युवती के सामने शर्त रख दी कि अगर उसे साथ रहना है तो धर्म परिवर्तन करना होगा। मांसाहारी भोजन अपनाना होगा। जब युवती ने इससे इनकार किया तो वह उसे मारने पर उतर आया। 

पत्नी परवीन, दोनों सालों ने धमकाया
पीड़ित युवती ने जब जावेद की एक न सुनी तो उसकी पत्नी परवीन, दोनों साले इरफान, शानू और उसके दोस्तों ने भी युवती को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया। जिसके बाद युवती ने जानकीपुरम पुलिस से इस मामले में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!