50km तक सिर्फ तबाही... लाखों लोगों की जा सकती है जान, अगर परमाणु बम फटा तो क्या होगा?

Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 May, 2025 03:02 PM

only destruction up to 50km  what will happen if a nuclear bomb explodes

एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी बड़े शहर पर परमाणु हमला होता है, तो इसके विनाशकारी परिणाम बहुत ही भयावह होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगर मजबूत परमाणु बम फटता है, तो 100 सूरज जितनी चमक होगी। जहां परमाणु बम ब्लास्ट होगा, वहां से 50 किलोमीटर तक के दायरे...

UP Desk: पहलगाम हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच गुरुवार देर रात पाकिस्तान ने पंजाब के कई ज़िलों में एक बार फिर ड्रोन हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा प्रणाली की मुस्तैदी के चलते ये मंसूबे नाकाम हो गए। पंजाब के जालंधर, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और अन्य सीमावर्ती इलाकों में अचानक धमाकों की आवाज़ों ने लोगों को चौकन्ना कर दिया। इन हमलों का मुख्य निशाना जालंधर का सुरानुसी इलाका था, जहां सेना का गोला-बारूद डिपो स्थित है। इस बीच अब सुरक्षा विशेषज्ञों और मीडिया में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष और बढ़ा, तो परमाणु हमले की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा हुआ तो इसके क्या-क्या इफेक्ट हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
PunjabKesari
अगर परमाणु बम फट जाए तो क्या होगा ?
एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी बड़े शहर पर परमाणु हमला होता है, तो इसके विनाशकारी परिणाम बहुत ही भयावह होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अगर मजबूत परमाणु बम फटता है, तो 100 सूरज जितनी चमक होगी। जहां परमाणु बम ब्लास्ट होगा, वहां से 50 किलोमीटर तक के दायरे में लोग अंधे भी हो सकते हैं। तेज रोशनी के साथ-साथ तापमान भी दस लाख डिग्री तक पहुंच सकता है, इससे 10 किमी के दायरे में तेज हवाएं और आग की लपटें सभी इमारतों, पेड़-पौधों और अन्य संरचनाओं को तहस-नहस कर देंगी।

पीढ़ियों तक विकलांगता, बीमारी और भय
रेडियोधर्मी कण हवा में फैलेंगे जो कैंसर, जनन दोष और अन्य बीमारियों का कारण बनेंगे। चारों तरफ धुआं और राख फैलकर सूर्य की रोशनी रोक सकती है, जिससे वैश्विक तापमान गिर सकता है और फसलें बर्बाद हो सकती हैं। पीढ़ियों तक विकलांगता, बीमारी और भय का वातावरण बना रहता है।

मक्खन की तरह पिघल जाएगा स्टील
ब्लास्ट के पहले घंटे में करीब 2 लाख लोग मर सकते हैं और महीनों बाद 1 लाख लोग कैंसर से पीड़ित होंगे। जहां परमाणु बम फटेगा वो जगह, एक विशाल कब्रिस्तान बन जाएगी। अधिकांश ऊंची इमारतों को थामे रखने वाले विशाल स्टील के खंबे मक्खन की तरह पिघल जाएंगे और रेत इतनी गर्म हो जाएगी कि वह पॉपकॉर्न की तरह फटने लगेगी। विस्फोट के आसपास के रहने वाले लोगों को तेज जलन महसूस होगी।

अब तक परमाणु बम का इस्तेमाल कब और किसने किया?
एकमात्र युद्धकालीन इस्तेमाल:- संयुक्त राज्य अमेरिका ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान के दो शहरों पर परमाणु बम गिराया था।

हिरोशिमा – 6 अगस्त 1945 (बम का नाम: "Little Boy")

नागासाकी – 9 अगस्त 1945 (बम का नाम: "Fat Man")


इन हमलों में तत्काल करीब 2 लाख से अधिक लोग मारे गए थे। कई सालों तक वहां कैंसर और रेडिएशन जनित बीमारियां फैलीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!