लोकसभा चुनाव से पहले बनवारी लाल कंछल की भाजपा में वापसी, कई नेताओं के साथ ग्रहण की सदस्यता

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Dec, 2023 03:50 PM

banwari lal kanchal returns to bjp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसमें जीत हासिल करने के लिए तैयारियां कर रहे है। भाजपा भी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है और अपने बागियों...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है। सभी राजनीतिक दल इसमें जीत हासिल करने के लिए तैयारियां कर रहे है। भाजपा भी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है और अपने बागियों की घर वापसी करा रही है। इसी बीच व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कई दलों के नेता और पूर्व अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। हाल ही में रालोद में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पर उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाने वाले मंजीत सिंह, आरिफ महमूद और वेद प्रकाश शास्त्री ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं, बनवारी लाल कंछल की समाजवादी पार्टी (सपा) से भाजपा में वापसी हुई है।

PunjabKesari
इन नेताओं ने भी किया भाजपा पर भरोसा
इनके अलावा नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा और उमा शंकर मिश्रा के अलावा कांग्रेस छोड़कर आये अवधेश कुमार सिंह ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी ने यूपी निकाय चुनावों में बागी हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में लाने की कोशिश शुरू की है और कई बागी नेताओं की घर वापसी करा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व सांसद बलराज पासी का पलटवार, कहा- सरकार के विकास कार्यों का पहले अध्ययन करें वरुण गांधी
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तराई के जनपद पीलीभीत में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। सांसद वरुण गांधी के अपनी ही सरकार को घेरते हुए बयानबाजी करने के बाद दावेदारों की लंबी फेहरिस्त हो गई है। वहीं, अब भाजपा के नैनीताल-बहेड़ी सीट के पूर्व सांसद एवं अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था बलराज पासी ने भी 2024 के चुनाव में अपनी दावेदारी की ओर न सिर्फ इशारा किया बल्कि सांसद वरुण गांधी को लेकर भी खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी सरकार के किए गए कामों का अध्ययन पहले ठीक से कर लें। नसीहत देते हुए कहा कि सांसद वरुण गांधी को बीजेपी की नीतियों और योजनाओं के बारे में पढ़ने की जरुरत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!