आगरा में बड़ा हादसाः Birthday पार्टी के दौरान भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 15 घायल 2 की मौत
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Aug, 2021 09:30 AM

कहते हैं कि हादसे बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं। ये कब कहां, कैसे घट जाएं कुछ ठीक नहीं होता और पल भर में खुशियां मातम में बदल जाती हैं। ताजा मामला
आगराः कहते हैं कि हादसे बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं। ये कब कहां, कैसे घट जाएं कुछ ठीक नहीं होता और पल भर में खुशियां मातम में बदल जाती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से है। जहां धांधूपुरा गांव के आरपी नगर में सोमवार की रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायलो हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बता दें कि मामला ताजगंज के गांव धांधूपुरा स्थित आरपी नगर का है। जहां हादसे की सूचना मिलते ही डीएम-एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। मौके पर देर रात तक बचाव और राहत कार्य जारी था।
इस बाबत पुलिस ने बताया कि धांधूपुरा निवासी अनिकेत ने अपने बर्थडे पर 40-50 दोस्तों को बुलाया था। मकान की छत पर पार्टी में फिल्मी गानों पर सभी थिरक रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ। पार्टी में मशगूल युवक धड़ाम से भूतल पर आ गिरे। उनके ऊपर बल्ली आदि तमाम सामान धड़ाधड़ गिरने लगा। धड़ाम-धड़ाम की तेज आवाजों से आस-पास रहने वाले लोग घरों से निकल आए। मलबे के गुबार के बीच से चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर उस ओर दौड़ पड़े। दिल दहला देने वाला हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
Related Story

रात के 1 बजे... सुकून से सो रहे थे यात्री, तभी खड़े ट्रक में जा घुसी स्लीपर बस, ड्राइवर समेत 2 की...

24 घंटे में लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में 2 लुटेरे घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार,...

गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, 25 से ज्यादा घायल; ड्राइवर की झपकी बनी काल

नशे की हालत में पिता ने 15 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

खाकी फिर दागदार: आधी रात ब्यूटीपार्लर संचालिका के घर पहुंचे UP Police के सिपाही... बदसुलूकी के बाद...

'भइया, मैं तुम्हारे ऊपर बोझ हूं'... 15 साल बाद मिली बहन की बेबसी रुला देगी, फिर चुना रेड लाइट...

एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में बुझ गए घर के चिराग, करंट की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत

'सपा का काम सिर्फ हंगामा करना...' पंकज चौधरी का बड़ा बयान, समाजवादी पार्टी अपना नाम बदलकर...

UP में करंट का कहर... 2 मासूम बच्चियों और मंदिर के पुजारी की दर्दनाक मौ'त, ट्रांसफॉर्मर और बिजली...

बरेली से बुलंदशहर तक फैला था खौफ: 8 साल की बच्ची का ह/त्यारा एनकाउंटर में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल