बांदा: चोरों की पुलिस से मुठभेड़, गैंग के 10 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 18 May, 2022 03:31 PM

banda thief s encounter with police 10 gang accused arrested

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस की चोर गैंग से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बांदा पुलिस ने एक नामजद अपराधी सहित छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आरोपी गैंग...

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस की चोर गैंग से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बांदा पुलिस ने एक नामजद अपराधी सहित छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो शातिर चोर घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। आरोपी गैंग बना कर जिले में घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

PunjabKesari

बता दें कि करीब 1 महीने से बांदा जनपद के बिसंडा, ओरन, अतर्रा आदि कस्बों में कई चोरियां हुई थी। जिसके बाद एसओजी की टीम लगातार इनका सुराग लगा रही थी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरों का गैंग बिसंडा के पास जंगल में छिपा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी तो उक्त चोर भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 25 हजार का इनामी प्रमोद उर्फ बाहुबली व साहिल को चोटे आई हैं। इसके अलावा छह अन्य चोरों को गिरफ्तार किया गया है। घायल चोरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वही मुठभेड़ के दौरान 25 हजार का इनामी अविनाश भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि अपराध के खिलाफ लगातार उनका बयान जारी है जिसके चलते आज बड़ी सफलता मिली है।

PunjabKesari

वही एसपी अभिनंदन ने बताया की आज पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ा गैंग जो चोरी करता था। जो अंतर्जनपदीय गैंग था। ये सभी बिहार के रोहतास जिले का रहने वाले है। मिर्जापुर चुनार की तरफ रहते थे।लगातार,चित्रकूट,बांदा,उन्नाव,रायबरेली,जौनपुर,इन जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जिसमे आज 4 लोग पुलिस पर फायरिंग करते हुए जवाबी कार्यवाही में पैर पर गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनमे दो 25000 के इनामी है  गैंग के सभी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिए गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!