UP Election 2022: नड्डा का सपा पर हमला- संविधान नहीं, आतंकवादियों की रक्षा के लिए ईश्वर की शपथ लेते हैं अखिलेश

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Feb, 2022 08:17 PM

akhilesh takes oath of god to protect terrorists not constitution nadda

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान की रक्षा के लिए नहीं बल्कि आतंकवादियों की हिफाजत के लिए ईश्वर की शपथ लेते हैं।

देवरिया/बलिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान की रक्षा के लिए नहीं बल्कि आतंकवादियों की हिफाजत के लिए ईश्वर की शपथ लेते हैं।

नड्डा ने देवरिया के रुद्रपुर में आयोजित एक चुनावी सभा में यादव पर अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में पूर्व में हुई कई वारदात में शामिल आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का आरोप लगाते हुए कहा, "बाकी लोग संविधान की रक्षा के लिए ईश्वर की शपथ लेते हैं लेकिन अखिलेश कहते हैं कि मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं आतंकवादियों की रक्षा करूंगा।" उन्होंने कहा, "पिछले शुक्रवार को 38 लोगों को अहमदाबाद बम धमाकों के मामले में सजा-ए-मौत हुई है। उनमें एक व्यक्ति मोहम्मद सैफ के पिता शादाब अहमद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ता हैं और अखिलेश यादव के साथ गले मिलकर काम कर रहे हैं। क्या आप ऐसे लोगों को चुनाव में आगे बढ़ाएंगे।"

उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा, "प्रियंका गांधी ने आतंकवाद के मामले पर कहा कि यह फिजूल की बात है। उनके पिता राजीव गांधी के जीवन का अंत आतंकवादियों के हाथ हुआ मगर उनके लिए आतंकवाद फिजूल का मुद्दा है।" उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य से माफिया राज और गुंडाराज समाप्त कर दिया है और देशद्रोहियों को जेल में डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल पहले आजम खान, मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद आतंक फैलाते थे लेकिन पिछले पांच साल से यह तीनों जेल में हैं।''

नड्डा ने भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश में पहले भी दीपावली आती थी लेकिन अयोध्या में दीपोत्सव क्यों नहीं होता था। पहले भी कृष्ण जन्माष्टमी आती थी तो मथुरा क्यों नहीं सजता था। पहले देव दीपावली पर बनारस क्यों नहीं सजता था। अब भाजपा के शासनकाल में यह सब हो रहा है। यह आपके वोट की ताकत है।" उन्होंने दावा किया कि सपा या कांग्रेस के किसी भी नेता में जनता के बीच जाकर अपने काम गिनाने की ताकत नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ भाजपा के लोग ही सीना ठोक कर कह सकते हैं कि हमने जो कहा था वह करके दिखाया। रिपोर्ट कार्ड की राजनीति किसी और ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखाई है।'' नड्डा ने मंगलवार को जिले के फेफना क्षेत्र में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर तीखे हमले किये। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आतंकवाद को मुद्दा बनाये जाने पर स्पष्ट किया है कि आतंकवाद का मुद्दा उत्तर प्रदेश की सुरक्षा का सवाल है।

नड्डा ने कहा, ‘‘प्रियंका गांधी कहती हैं कि आतंकवाद फिजूल की बात है। उनके पिता राजीव गांधी की जीवन लीला लिट्टे के आतंकवादियों ने समाप्त कर दी और प्रियंका गांधी की यह समझ है।'' नड्डा ने सवाल किया कि आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने वाले अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की बागडोर दी जा सकती है और क्या इनके राज में क्या उत्तर प्रदेश सुरक्षित रहेगा?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!