अखिलेश का BJP पर तंज- हमारे बुक्कल नवाब को लेकर हनुमान जी की पूजा में लगा दिया

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Jan, 2020 04:18 PM

akhilesh s taunt on bjp  putting us in the worship of hanuman ji

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनकी सदस्यता ग्रहण के समय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। वहीं इस दौरान अखिलेश ने कहा कि सुनील...

लखनऊः हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनकी सदस्यता ग्रहण के समय सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे। वहीं इस दौरान अखिलेश ने कहा कि सुनील सिंह का समाजवादी पार्टी में स्वागत है।

उन्होंने कहा कि मैं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सभी साथियों का सपा में स्वागत करता हूं। सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नहीं जलेगी। एक पेंटर को फर्ज़ी गांजा लगाकर जेल भेज दिया। मैंने एसपी से बात की पर कोई सुनवाई नहीं। सुनील सिंह के ऊपर 86 मुक़दमे लगा दिए। अपने साथियों के साथ कोई ऐसा करता है। सीएल वर्मा पूर्व कैबिनेट मंत्री, बसपा सरकार का सपा मे स्वागत करता हूं।

नागरिकता को लेकर अखिलेश ने कहा कि असम से इसकी शुरुआत हुई और वहीं देखिए क्या हो रहा है। जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे हैं। सुनील सिंह आ गए हैं, अब उनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा। हमारे बुक्कल नवाब को ले लिया और उनको हनुमान जी की पूजा में लगा दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। इंतजार कीजिए सपा में अभी बड़े नाम आएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!