अखिलेश के चचेरे भाई का दावा- समाजवादी परिवार से ही कोई होगा इटावा में जिला पंचायत अध्यक्ष

Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2021 03:10 PM

akhilesh s cousin claims sp s district president in etawah

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव ने आज दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी परिवार से ही कोई होगा भले ही भारतीय जनता पार्टी कितना ही दावा क्यों ना करें। सैफई के राजकीय...

इटावा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव ने आज दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी परिवार से ही कोई होगा भले ही भारतीय जनता पार्टी कितना ही दावा क्यों ना करें। सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि 1988 से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर समाजवादी परिवार का ही प्रतिनिधि काबिज रहा है इस दफा भी ऐसा ही होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा है कि जिला पंचायत की सभी 24 की 24 सीटों पर हर हाल में विजय हासिल करनी है तभी इटावा में असल समाजवाद दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि वह पंचायत चुनाव के दरम्यान विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच वोट मांगने के लिए गए जहां ऐसी स्थितियां देखी गई है कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर लोगों में आक्रोश देखा गया है जिससे यह बात स्पष्ट हो चली है कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत चुनाव में शून्यता की ओर जाती हुई दिख रही है।

उन्होंने कहा कि वो यह कहने की स्थिति में है कि समाजवादी पार्टी के मुकाबले कोई दूसरी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने की स्थिति में नहीं है उन्होंने कहा कि इटावा की 8 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर भी समाजवादी पार्टी के ही ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवार काबिज होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!